फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy Snowfall Forecast in North India.

शिमला समेत समूचे हिमाचल में आज से भारी बर्फबारी की चेतावनी, अलर्ट

Sun, 15 Jan 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jan 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy Snowfall Forecast in North India.

बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती हैं। हिमाचल समेत उतरी भारत के राज्यों में रविवार से भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा। 18 तक मैदानों में बादल बरसेंगे। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में 15 और 16 जनवरी तक भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


ऊंचे क्षेत्रों में 18 जनवरी तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 से 18 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। छह और सात जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ज्यादातर शहरों में तापमान माइनस में

Heavy Snowfall Forecast in North India.

प्रदेश के छह शहरों का तापमान माइनस में है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 0.5 रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान
केलांग            - 13.9
कल्पा             - 6.0
मनाली            - 6.8
सुंदरनगर         -0.2
भुंतर             - 0.3    
सोलन            - 1.4
चंबा             - 0.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed