हिमाचल में दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार रात को करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई इस बारिश के कारण ढलियारा-डाडासीबा सड़क मार्ग करीब छह घंटे बंद रहा। उधर, हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश से छोटे बड़े 110 मार्ग बाधित हुए हैं।
मंडी-पठानकोट और चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मौसम विभाग ने 23 और 24 को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश भर में 27 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।
पहाड़ी पर बने घरों में दरारें आईं
चंबा जिले में मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित जिले के चालीस के करीब मार्ग अवरूद्घ पड़ गए। वहीं, सोलन के राधा स्वामी सत्संग मैदान की पहाड़ी पर बने घरों में दरारें आईं हैं। इसके चलते तीन मकान खाली किए गए।
कुठाड़ के भागूड़ी गांव में भूमि कटाव से किसान की सात बीघा जमीन बह गई। मंडी में सोमवार शाम रुक-रुक कर जारी मूसलाधार बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच पर कोटरोपी और मैगल के समीप मलबा आ गया।
इससे यातायात करीब 10 घंटे तक प्रभावित रहा। देर रात करीब दस बजे पहाड़ी दरकने से एनएच बाधित हो गया। हालांकि इस बीच वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही बहाल रही।
कांगड़ा-शिमला सड़क मार्ग पर दूसरे दिन भी भूस्खलन
उधर, भारी बारिश के कारण जोगिंद्रनगर-नेरी-सरकाघाट मार्ग सात घंटे तक बाधित रहा। कांगड़ा-शिमला सड़क मार्ग पर दूसरे दिन भी भूस्खलन हुआ, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ।
उधर, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 28.9 डिग्री, भूंतर 29.6, कल्पा 21.6, ऊना 35.0, नाहन 28.8, केलंग
23.5, सोलन 27.5, कांगड़ा 27.5, कांगड़ा 27.3, बिलासपुर 29.2, हमीरपुर 32.8, चंबा 28.2 और डलहौजी का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।