फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for himachal from july 20

हिमाचल में इस दिन से फिर भारी बारिश की चेतावनी, 17 घंटे बंद रहा ये एनएच

Wed, 18 Jul 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for himachal from july 20

मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को दोबारा भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। बुधवार और वीरवार को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ही रिकॉर्ड हुई। खराब मौसम के चलते मंगलवार को भी प्रदेश में हवाई उड़ानें बाधित रही। गगल, भुंतर और जुब्बड़ हट्टी हवाई अड्डों में उड़ानें नहीं हो सकी।

विज्ञापन

राजधानी में मिलाजुला रहा मौसम

heavy rainfall warning for himachal from july 20

राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। शहर में सुबह करीब दस बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन के समय शहर में बारिश नहीं हुई। हालांकि दिनभर शहर में बादल छाए रहे।

सोमवार रात और मंगलवार सुबह धर्मशाला में 75, पांवटा साहिब में 29, बंजार में 25, गगल में 20, नाहन में 19, गोहर में 17, मंडी-शिमला में 11, रामपुर में 9 और ऊना-नैनादेवी में 7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। उधर, मंगलवार को बारिश नहीं होने के चलते मौसम में उमस बढ़ गई है। 

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

heavy rainfall warning for himachal from july 20

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, हमीरपुर में 30.7, भुंतर में 30.5, चंबा में 30.1, नाहन में 29.2, बिलासपुर में 29.1, सुंदरनगर में 29.0, कांगड़ा में 27.5, सोलन में 26.5, धर्मशाला में 26.4, शिमला में 20.6 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 और 21 जुलाई को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

कुल्लू-मनाली एनएच बहाल

heavy rainfall warning for himachal from july 20

कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे 17 घंटे के बाद यातायात के बहाल हो गया है। तीर्थ स्थल क्लॉथ के पास पहाड़ी धंसने से मार्ग 16 जुलाई शाम से अवरूद्ध चल रहा था। हालांकि एनएचआईए ने मशीनरी तैनात कर हाइवे  को खोलने का प्रयास किया लेकिन रात भर पहाड़ी से भूस्खलन होता रहा।

घंटों तक दोनों ओर से लंबा जाम लगा रहा। इससे सैर सपाटे को मनाली आए पर्यटकों के साथ जिला मुख्यालय से अपने घर लौट रहे उझी घाटी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाहनों को पतलीकूहल से नग्गर होते मनाली के लिए भेजा गया

heavy rainfall warning for himachal from july 20

वाहनों को पतलीकूहल से नग्गर होते मनाली के लिए भेजा गया। एनएचआईए ने मंगलवार सुबह दोबारा से मशीनरी तैनात कर सड़क पर पड़े मलबे को हटाया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे टीम को सफलता मिली। यहां अभी भी पहाड़ी धंसने का खतरा बना हुआ है।

हाइवे के बहाल होने से पर्यटकों के साथ ऊझी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। कुल्लू-मनाली के बीच हो रहे फोरलेन निर्माण के चलते यहां भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि  मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हाइवे बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed