{"_id":"572caf744f1c1b0d745cd833","slug":"heavy-rainfall-and-thunderstorm-in-himachal-loss-of-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, तबाह हुई फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि, तबाह हुई फसलें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब, टमाटर और आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब, टमाटर और आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ है। चंबा के सिहुंता में बिजली गिरने से रजेंई स्कूल में दरारें आ गईं। सोलन जिले में बारिश और तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा कांगड़ा, सिरमौर और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने की सूचना है। चंबा में वीरवार शाम को सिहुंता उपतहसील के प्राथमिक स्कूल रजेंई में बिजली गिरने से छत में छेद हो गए। स्कूल में बिजली की वायरिंग जल गई है।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले में बीते दो दिन से हो रही बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में लोगों ने जो फसल काटकर रखी गई है, वह बारिश के पानी से बर्बाद हो गई है। आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सोलन में वीरवार को हुई बारिश और भारी ओलावृष्टि ने किसानों तथा बागवानों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से टमाटर के पौधे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। इसके अलावा प्लम और खुमानी के पौधे गिर गए। इधर, मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल में फिर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 12 मई तक हिमाचल में मौसम खराब रहेगा।