फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall alert in himachal

बारिश से गेहूं और अंधड़ से फलों की फसल चौपट

Sun, 13 Mar 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Mar 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall alert in himachal
हमीरपुर में बारिश के बाद खेतों में बर्बाद हुई गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण राज्य के किसानों-बागवानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम की बेरुखी से कांगड़ा में आम के बौर झड़ गए हैं। सिरमौर जिले में लहसुन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिले में तूफान के कारण गेहूं-जौ की फसल खेतों में बिछ गई है। ऊपरी शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर आदि जिलों में प्लम, आडू़, खुमानी आदि के पेड़ों पर फूल झड़ गए हैं। इससे फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सिरमौर जिले में दो दर्जन घरों की छतें उड़ गई हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को बारिश से हुए नुकसान पर सभी उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी है। रविवार को ही इस बारे में राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने सभी जिलाधीशों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उपायुक्तों को नुकसान का जायजा लेकर इसका ब्योरा भेजने को कहा है। श्रीधर ने माना कि रविवार की बारिश ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में बहुत नुकसान किया है।

छह घंटे बंद रहा नशनल हाइवे

heavy rainfall alert in himachal
किन्‍नौर की सांगला वैली के रक्षम में हिमपात के बाद खूबसूरत नजारा। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को हिमपात हुआ। रोहतांग में तीन फीट से अधिक बर्फबारी रिकार्ड हुई है। किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों सहित धौलाधार की पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ। शिमला, नारकंडा, धर्मशाला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार रात से बारिश और ओलावृष्टि होने का दौर जारी है।

किन्नौर के पुरनी नाला के पास शनिवार को नेशनल हाइवे पांच छह घंटे बंद रहा। किन्नौर के सांगला में भी ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू जिले के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। जिले में बसों के आधा दर्जन रूट बंद चल रहे हैं। लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बिजली, संचार और यातायात सुविधा ठप है।

सिरमौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र चूड़धार में शनिवार को बर्फबारी हुई। चंबा जिले में आधा दर्जन मार्ग बाधित हुए हैं। मणिमहेश पर्वत पर तीन से चार फीट तक ताजा हिमपात रिकॉर्ड हुआ है। शिरगुल मंदिर परिसर में दोपहर तक 12 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई।

आज भी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि की चेतावनी

heavy rainfall alert in himachal
सिरमौर में चूड़धार की चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात। - फोटो : अमर उजाला

नाहन, ददाहू और हरिपुरधार में दोपहर 3 बजे तक 18 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। शिलाई, संगड़ाह, रौनहाट एवं कफोटा में भी बारिश से ठंड बढ़ गई है। छोटा भंगाल में बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार को केलांग में 31, कोठी में 10, भरमौर में 5 और कल्पा में 4 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई।

भरमौर में 150 मिलीमीटर बारिश, डलहौजी में 91, मनाली में 62, जोगिंद्रनगर में 42, धर्मशाला में 40, ऊना में 22 और शिमला में 20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 5 और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंर्चाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों ऊना हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश होगी। हालांकि, इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed