Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनाव नदी का जलस्तर बढ़ने से बगीचों व खेतों में घुसा पानी
शीत मरुस्थल कहे जाने वाले लाहौल में ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। चिनाव नदी का जलस्तर बढ़ने से जसरथ गांव के बगीचों व खेतों में पानी घुस गया है। जाहलमा नाले में आई बाढ़ के बाद चिनाव का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जसरथ गांव में नदी किनारे कई खेत व बगीचे तालाब बन गए हैं। नदी-नालों का बढ़ा हुआ जलस्तर लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है।
मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी
मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी और बरसात के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं।। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है । पिछले तीन दिनों से सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीज डायरिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Himachal: फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा 60 हजार से दो लाख तक का बीमा कवर
ऊना में अधिकतम तापमान 38.0, शिमला 24.6 , सुंदरनगर 32.5, बरठीं 35.0, कल्पा 26.2, धर्मशाला 27.5, ऊना 38.0, नाहन 28.8, केलांग 26.5, सोलन 29.5, मनाली 27.9, कांगड़ा 31.7, मंडी 33.2, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 33.4, चंबा 33.3, डलहौजी 23.9, जुब्बड़हट्टी 26.5, कुफरी 19.8, कुकुमसेरी 29.1, रिकांगपिओ 31.5, धौलाकुआं 33.6 और बरठीं में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 18.7, कल्पा 13.8, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.0, नाहन 22.7, केलांग 11.7, पालमपुर 19.5, सोलन 20.5, मनाली 15.9, कांगड़ा 22.2, मंडी 22.4, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 21.8, डलहौजी 15.3, जुब्बड़हट्टी 19.4, कुफरी 14.8, कुकुमसेरी 11.3, नारकंडा 13.0, रिकांगपिओ 17.8, सेऊबाग 19.0, धौलाकुआं 26.5, बरठीं 24.6, मशोबरा 16.2, सराहन 17.0 और देहरागोपीपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।