Heavy rain in shimla: शिमला में बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की ये चेतावनी
शिमला में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विस्तार
शिमला में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
We have issued an orange alert, & in some areas we have issued heavy rainfall warnings for next 2-3 days. In last 24 hours, it rained all over the state, with Kangra receiving maximum rainfall. There have been reports of hailstorms in Shimla & Jubbal. Rain will continue for next… pic.twitter.com/eYKHqbbuig— ANI (@ANI) May 1, 2023विज्ञापन
IMD प्रमुख ने बताया कि पिछले 24 घंटों में, पूरे राज्य में बारिश हुई, कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हुई। शिमला और जुब्बल में ओलावृष्टि की खबरें आई हैं। अगले 48 घंटों तक बारिश जारी रहेगी। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।