फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rain and hailstorm hits Himachal Pradesh

तूफान ने मचाई तबाही, दर्जनों घरों की छतें उड़ीं, फसलें तबाह

Sun, 29 May 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and hailstorm hits Himachal Pradesh
ठियोग की क्वारी पंचायत में तेज आंधी से उड़ी घर की छत। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है। फसलें खराब हो गई हैं। दर्जनों घरों की छतें उड़ गई हैं। ऊना, मंडी और सिरमौर जिले के कई इलाकों में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल है। ऊना के बंगाणा में पेड़ गिरने से राहगीर चोटिल हो गया, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

विज्ञापन


जिला शिमला की ठियोग तहसील की पंचायत क्वारी के करयाल और निवड़ी गांव में भी तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गईं। पंचायत प्रधान सुशीला शर्मा ने एसडीएम ठियोग से इस बारे बात की लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। मंडी जिले के शाकरा गांव में भी तूफान ने कहर बरपाया। यहां करीब एक दर्जन लोगों के मकान की छतें उड़ गईं।
विज्ञापन


आज बारिश, कल से धूप खिलने के आसार

शिमला। हिमाचल में सोमवार को मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 31 मई से 4 जून तक हिमाचल में धूप खिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed