फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy Rain and Hailstorm damage fruit crops in Himachal Pradesh

भारी बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी को 201 करोड़ की क्षति

Mon, 29 Jun 2020 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain and Hailstorm damage fruit crops in Himachal Pradesh
बंजार में तेज आंधी तूफान से गिरी सेब की फसल को देखकर परेशान एक बागवान। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी को करीब 201 करोड़ की चपत अभी तक लग चुकी है। सोमवार को मंडी, आनी और रामपुर क्षेत्र में सेब फसल पर ओलों की मार पड़ी। बागवानी क्षेत्र का नुकसान और बढ़ने की आशंका है। बागवानी विभाग ने ताजा नुकसान की रिपोर्ट फील्ड से मांगी है। दूसरी ओर, मौजूदा बारिश मक्की और धान की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है। 

विज्ञापन


बागवानी निदेशक एमएम शर्मा ने बताया कि भारी बारिश और ओलावृष्टि से अभी तक प्रदेश के विभिन्न भागों में बागवानी क्षेत्र को करीब 201 करोड़ का नुकसान हुआ है। सोमवार को मंडी, आनी और रामपुर क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को और नुकसान हुआ है। फील्ड से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। बताते हैं कि इन क्षेत्रों में फसलों की तीस फीसदी तक नुकसान होने की सूचना है।  कृषि निदेशक डॉ. आरके कौंडल ने कहा कि जून और जुलाई में होने वाली बारिश मक्की और धान की फसल से अच्छी मानी जाती है। इन दिनों धान की बिजाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन


बगीचों में गिर गए तीस फीसदी सेब
प्रदेश में अंधड़ चलने से रविवार रात उपमंडल बंजार की पलाहच और शरची पंचायत के करीब दस गांवों में सेब को भारी नुकसान हुआ है। अंधड़ चलने से सेब की 30 फीसदी फल बगीचों में गिर गए। प्लम, नाशपाती सहित फलों को भी नुकसान हुआ। सेब सीजन से ठीक पहले अंधड़ व बारिश ने बागवानों को बड़ा झटका दिया है। आनी उपमंडल में भी अंधड़ ने खूब तबाही मचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल की 14 पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। रविवार रात करीब 12 बजे तूफान से उपमंडल की पोखरी, कराड़, मोहाण, टकरासी, बिश्लाधार, दलाश, डिंगीधार, ब्यूंगल, तलूणा, बैहना, जाबण, नम्होंग, कुठेड़ और तांदी पंचायत में सेब की फसल तबाह हो गई। आनी में एक बागवान के बगीचे से दो से पांच क्विंटल तक सेब की फसल गिर गई। जिला कांगड़ा में तेज तूफान और बारिश से आम, लीची और आड़ू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। मंडी में प्लम और खुमानी के फल झड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed