फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rain alert in Una Hamirpur Bilaspur Kullu on monday all educational institutions remain closed

Himachal Weather: अलर्ट के बीच हिमाचल के कई भागों में झमाझम बारिश, इन जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद

Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: विकास कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
सार

जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र 25 अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Una Hamirpur Bilaspur Kullu on monday all educational institutions remain closed
ऊना में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में माैसम विभाग के अलर्ट के बीच रात से बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है।  ऊना जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने सोमवार, 25 अगस्त को जिला ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग शिमला ने ऊना जिले में 25 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहले से ही 24 अगस्त को हुई लगातार बारिश से जिले के कई हिस्सों में जलभराव, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी हुई है। कई लिंक सड़कें प्रभावित होने के चलते विद्यार्थियों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र 25 अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जतिन लाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संस्थानों के प्रमुखों को  आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बंजार, कुल्लू, बिलासपुर और मनाली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
एसडीएम बंजार, कुल्लू और मनाली से प्राप्त रिपोर्टों व सिफारिशों के अनुसार, कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम अत्यंत खराब होने के परिणामस्वरूप भूस्खलन, नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई सड़कें बाधित हो गई हैं। लगातार वर्षा, भूस्खलन, नालों व नदियों में जलस्तर बढ़ने तथा सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त-एवं-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू, तोरुल एस. रवीश, आईएएस ने आदेश जारी किए हैं।
     
जारी आदेशों के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू के उपमंडल बंजार, कुल्लू और मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी) — विद्यालय, डी.आईईटी., आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज  दिनांक 25 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे। सोलन में भी सभी शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश है। भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने केलांग और उदयपुर उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखने का अधिसूचना जारी किया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed