फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy loss due to heavy rainfall in himachal pradesh

बारिश का कहर, चलती बस पर गिरा मलबा, स्कूल की दीवार ढही

Tue, 24 Jul 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
 heavy loss due to heavy rainfall in himachal pradesh

हिमाचल में जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को बारिश से हुए भूस्खलन से प्रदेश के कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। सोलन से कून जा रही निजी बस पर सोमवार देर शाम अचानक मलबा गिर गया, जिससे बस का शीशा टूट गया।

विज्ञापन


बस चालक को चोटें आई हैं। सिरमौर के गिरिपार की पंचायत बढ़वास की प्राथमिक पाठशाला के भवन को भूस्खलन से खतरा हो गया है। स्कूल की सुरक्षा दीवार ढह गई है। स्कूल के शौचालय, स्नानागार और रसोई कभी भी ढह सकती है।

विज्ञापन

 

सिंचाई कूहलें टूटने से लाखों का नुकसान

 heavy loss due to heavy rainfall in himachal pradesh

सांगला तहसील के सेरिगचे गांव के नजदीक नाले में बाढ़ से वन विभाग का पुल, सुरक्षा दीवार और कई सिंचाई कूहलें टूटने से लाखों का नुकसान हुआ है।
शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर और सिरमौर जिले के कुछ क्षेत्रों में सोमवार रात से मंगलवार तक बारिश जारी रही।

इससे नदी-नाले उफान पर हैं। चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर छोटे डंगे लगाने को सीधी कटिंग करने के चलते सड़क पर बार-बार मलबा गिर रहा है। हालांकि निर्माण एजेंसी ने एहतियातन एक लेन आवाजाही के लिए बंद कर दी है। 

भराड़ीघाट में सोमवार देर शाम बादल फटने के बाद प्रशासन की टीम मंगलवार सुबह ही राहत व बचाव कार्य में जुट गई। चंबा जिले के कई गांवों में मक्की की फसल नष्ट हो गई। 

डंगा ढहने से दो वाहन मलबे में दब ग

 heavy loss due to heavy rainfall in himachal pradesh

चंबा-चुवाड़ी जोत मार्ग कालीघार के पास अल सुबह कुछ देर यातायात बाधित रहा। कुल्लू में 33 सड़कें प्रभावित और पांच बंद हैं। जिले में अब तक करीब 2.12 करोड़ का नुकसान हो चुका है। ब्यास नदी उफान पर है।

मंडी के सराज क्षेत्र के कई सड़क मार्ग अवरुद्ध रहे, जिन्हें दोपहर बाद बहाल किया गया। सोन खड्ड उफान पर है। सुंदरनगर में बोबर मार्ग पर दो दिन पहले बना डंगा धंसने से आवाजाही ठप रही।

राजधानी शिमला के विकासनगर में डंगा ढहने से दो वाहन मलबे में दब गए। इससे विकासनगर-आंजी सड़क पर यातायात बंद रहा। एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो की वर्कशाप के पास भूस्खलन से कुछ पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। 

विज्ञापन

दाे दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

 heavy loss due to heavy rainfall in himachal pradesh

सोमवार रात और मंगलवार सुबह आठ बजे तक गोहर में सबसे अधिक 156 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। सरकाघाट में 127, सुजानपुर में 104, सुंदरनगर में 74, भोरंज में 70, अर्की में 56, जोगिंद्रनगर में 50, पंडोह में 42, झंडूता में 40, कंडाघाट

-करसोग में 39, शिमला में 36, पालमपुर-रोहड़ू में 35, बैजनाथ में 34, हमीरपुर में 33, डलहौजी में 23, मंडी में 21 और मशोबरा-कुफरी में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 30 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

किककििककििहहिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed