{"_id":"680e43ef16c6469ae403eb5f","slug":"health-news-shimlahealth-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-524154-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: केएनएच पीएसए प्लांट ब्लॉक बनाने पर खर्च होंगे पांच करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: केएनएच पीएसए प्लांट ब्लॉक बनाने पर खर्च होंगे पांच करोड़ रुपये
विज्ञापन
तीन मंजिला बनेगा प्लांट, आर्किटेक्ट ने ड्राइंग की तैयार
सरकार से बजट के लिए कमला नेहरू अस्पताल प्रबंधन ने भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में पीएसए प्लांट ब्लॉक बनाने को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्लांट के ब्लॉक की ड्राइंग आर्किटेक्ट ने तैयार कर ली है। ड्राइंग को अंतिम मंजूरी मिलने और सरकार से बजट मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इस ब्लॉक को बनाने पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बताया जा रहा है कि इस बारे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सरकार को चिट्टी भेज दी गई है।
मातृ एवं शिशु अस्पताल में पीएसए प्लांट ब्लॉक बनाया जाना है। इस ब्लॉक में पार्किंग, लैब और ऑफिस बनेगा। यह ब्लॉक मुख्य परिसर के दूसरी ओर से आने वाली सड़क से बनेगा, तो ऐसे में यह ब्लॉक तीन मंजिल का होगा। बताया जा रहा है कि ब्लॉक बनाने से पहले जो कागजी औपचारिकताएं होनी थीं वे पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में अब पीएसए प्लांट के ब्लॉक को बनाने का एस्टीमेट प्रबंधन ने प्रशासन को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह प्लांट कोरोना काल में लगा था, ऐसे में प्रशासन की ओर से ही सरकार के माध्यम से मिलने वाला बजट दिया जाएगा।
इनसेट
बजट आएगा तो शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पीएसए प्लांट ब्लॉक को लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाएगा। ड्राइंग अप्रूव होने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और करीब एक साल के भीतर इस ब्लॉक को तैयार किया जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में पीएसए प्लांट को खोला गया है। वहीं मैनीफोल्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर के जरिये वार्डों और बच्चों के आईसीयू में सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त को लिखी है चिट्ठी
पीएसए प्लांट ब्लॉक को लेकर बजट मांगा गया है। इस बारे में उपायुक्त को भी चिट्ठी लिखी गई है।
- डॉ. एसएस नेगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, केएनएच