{"_id":"6af9bfa03cf3c3b501020e18","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-820683-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में अल्ट्रासाउंड की सात और डॉप्लर जांच के लिए 15 दिन मिली रही डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में अल्ट्रासाउंड की सात और डॉप्लर जांच के लिए 15 दिन मिली रही डेट
विज्ञापन
महिला मरीजों को पेश आ रहीं दिक्कतें, गायनी ओपीडी शिफ्ट होने के बाद बढ़ा प्रेशर
केएनएच में गायनी मरीजों को मिल जाती थी उसी दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा
सर्जरी, गायनी समेत अन्य ओपीडी से रोजाना 300 मरीजों को लिखा जाता है अल्ट्रासाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अल्ट्रासाउंड और डॉप्लर जांच करवाने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यह है कि मरीजों को इन दिनों सामान्य अल्ट्रासाउंड के लिए करीब सात दिन और डॉप्लर जांच के लिए 15 दिन के बाद डेट मिल रही है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईजीएमसी में सबसे ज्यादा परेशानी कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी शिफ्ट होने के बाद आई है। महिलाएं जांच करवाने के लिए भूखे-प्यासे अस्पताल आती हैं ताकि उन्हें सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिल जाए लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए ही मरीजों को कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जाना पड़ रहा है।
आईजीएमसी में सर्जरी, गायनी समेत अन्य विभागों की ओपीडी से रोजाना करीब 300 मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण मरीजों को डेट दी जा रही है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड की तारीख के लिए इंतजार करना पड़ता है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाना भी मुश्किल हो रहा है। इससे उपचार में भी देरी हो रही है। सीता, सुषमा का कहना है कि अस्पताल में जांच की सुविधा समय पर मिलनी चाहिए, ताकि उपचार में देरी न हो। गायनी ओपीडी में जांच करवाने आ रही महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और डॉप्लर जांच महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए और सुविधा को बढ़ाना चाहिए। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।