फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: कमला नेहरू अस्पताल में मिलेगा आंचल एप का प्रशिक्षण

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
गर्भधारण के साथ ही महिलाओं का डाटा होगा अपडेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में जपाइगो के आंचल एप से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। आशा वर्करों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एप के माध्यम से गर्भधारण के साथ ही महिलाओं का डाटा अपडेट होगा। उन्हें एप के माध्यम से कई प्रकार के अलर्ट भेजे जाएंगे ताकि सुरक्षित प्रसव हो सके और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को भी रोका जा सके। एप से समय पर महिलाओं की जांच और उपचार दिया जा सकेगा।

जपाइगो की ओर से यह एप तैयार किया गया है जो प्रसव से पहले और बाद जांच में लाभदायक साबित होगा। इसी के साथ प्रसव होने के बाद बच्चे के टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी एप के माध्यम से दी जाएगी। नवजात के पोषण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। विभाग की ओर से जल्द ही एप को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले प्रशिक्षण कार्य नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से पूरा किया जा रहा है। उधर, कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि एप से संबंधित आशा वर्कर और सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस एप का फायदा सीधे तौर पर गर्भवती महिलाओं को मिलेगा ताकि समय पर जांच और उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed