{"_id":"6af716c246adbe45be08e74e","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-1-sml1033-819417-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: केएनएच शिफ्ट करने की राह में आईजीएमसी और डेंटल कॉलेज की रिपोर्ट बनी रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: केएनएच शिफ्ट करने की राह में आईजीएमसी और डेंटल कॉलेज की रिपोर्ट बनी रोड़ा
विज्ञापन
जगह की कमी, महिला की प्राइवेसी खत्म होने और टेस्ट-अल्ट्रासाउंड की तारीख मिलने से आईजीएमसी ने जताई आपत्ति
डेंटल कॉलेज की रिपोर्ट में फिक्स डेंटल चेयर हटाने को बताया मुश्किल, रैंप की सुविधा भी नहीं
सीढ़ियां बनाने के लिए दीवारें तोड़नी पड़ेंगी, इससे भवन की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला अब दो संस्थानों की कमेटियों की रिपोर्ट के चलते उलझ गया है। आईजीएमसी और डेंटल कॉलेज की ओर से गठित कमेटियों ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दोनों रिपोर्टों में शिफ्टिंग को लेकर व्यावहारिक दिक्कतें सामने रखी गई हैं। इसके चलते केएनएच को शिफ्ट करने की योजना पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बन गई है।
आईजीएमसी की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में जगह की कमी को सबसे बड़ी चुनौती बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित भवन में मरीजों को भर्ती करने और उपचार की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। अस्पताल शिफ्ट होने से मरीजों की प्राइवेसी भी प्रभावित होगी। इसके अलावा टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को निर्धारित तिथियां दी जाती हैं। ऐसे में अस्पताल की सेवाओं को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के बाद जांच व्यवस्था को सुचारु रखना भी चुनौतीपूर्ण होगा। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
वहीं, डेंटल कॉलेज की कमेटी ने भवन में स्थापित फिक्स डेंटल चेयर को हटाने पर तकनीकी आपत्ति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार ये चेयर स्थायी रूप से स्थापित हैं। इन्हें हटाने पर इनके खराब होने की आशंका है। भवन में रैंप की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। दिव्यांग और मरीजों की आवाजाही के लिए रैंप बनाने की जगह नहीं होने के कारण सीढ़ियों का विकल्प अपनाना पड़ेगा। इसके लिए दीवारों को हटाना पड़ेगा, जिससे भवन की संरचना प्रभावित हो सकती है और उसकी हालत जर्जर होने का खतरा है। दोनों कमेटियों की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंचने के बाद अब केएनएच की शिफ्टिंग को लेकर नए सिरे से विचार करना होगा। अस्पताल की जरूरतों, मरीजों की सुविधाओं और भवन की तकनीकी स्थिति को देखते हुए ही सरकार को आगे का फैसला लेना होगा। फिलहाल दोनों रिपोर्टों ने शिफ्टिंग की राह मुश्किल कर दी है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने कहा कि इस मामले को देखा जा रहा है। कमेटियों की रिपोर्ट पर गहनता से विचार हो रहा है।