फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news igmc shimla

Shimla News: आईजीएमसी में रैंप-लिफ्ट निर्माण अंतिम चरण में, 3.5 करोड़ की परियोजना से मरीजों मिलेगी राहत

Sun, 22 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news igmc shimla
नए ओपीडी और डी ब्लॉक के बीच बनेगा सीधा संपर्क, 30 जून तक काम पूरा करने की डेडलाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रैंप, लिफ्ट और सीढ़ी ब्लॉक का निर्माण अंतिम चरण में है। करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना अस्पताल की आंतरिक आवाजाही व्यवस्था को पूरी तरह बदलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने जून तक निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन रखी है।
परियोजना के तहत डी ब्लॉक और नए ओपीडी को जोड़ने के लिए स्टील स्ट्रक्चर आधारित कॉरिडोर, एसीपी शीट से कवर ढांचा और पॉलीकार्बोनेट छत तैयार की जा रही है। इसके साथ आधुनिक लिफ्ट और चौड़ा रैंप विकसित किया जा रहा है जिससे मरीजों की आवाजाही तेज और सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति में नए ओपीडी तक पहुंचने के लिए मरीजों और तीमारदारों को बी, सी, डी ब्लॉक और पुराने इमरजेंसी क्षेत्र से होकर लंबा और जटिल रास्ता तय करना पड़ता है। संजौली की ओर से आने वाले मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों के लिए यह व्यवस्था काफी कठिन साबित होती है। नई व्यवस्था तैयार होने के बाद मरीज सीधे रैंप और लिफ्ट के माध्यम से ओपीडी तक पहुंच सकेंगे। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की आवाजाही सुगम होगी, जिससे आपातकालीन सेवाओं में समय की बचत होगी। अस्पताल परिसर में भीड़ प्रबंधन और विभिन्न ब्लॉकों के बीच समन्वय भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परियोजना उस आधुनिक ओपीडी ब्लॉक से जुड़ी है जिसका निर्माण करीब 103 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और जहां सभी ओपीडी सेवाओं को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जून तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद आईजीएमसी में आने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अस्पताल की सेवाएं अधिक सुगम व व्यवस्थित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed