फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health minister kaul singh thakur statement over AIIMS in bilaspur

'एम्स को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, जेटली के वित्त भाषण तक ही सीमित'

Sun, 03 Sep 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 03 Sep 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Health minister kaul singh thakur statement over AIIMS in bilaspur

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि बिलासपुर में एम्स वित्त मंत्री अरुण जेटली के वित्त भाषण तक ही सीमित है। प्रदेश सरकार ने एम्स खोलने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, लेकिन इसे अभी तक केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी नहीं मिली है। न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। 

विज्ञापन


छेब स्थित क्षेत्रीय परिवार एवं कल्याण प्रशिक्षण केंद्र के गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कौल सिंह ने कहा कि जब तक हर्षवर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे तो एम्स टांडा या मंडी के लिए विचाराधीन था। इसके बाद जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री बने। जब वे उनसे मिलने गए तो उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में खोला जाए।
विज्ञापन


कौल सिंह ने कहा कि उन्हें दुख इस बात का है कि आज तक केंद्र से एम्स खोलने की कोई अधिसूचना सरकार के पास नहीं पहुंची है। प्रदेश सरकार ने एम्स के लिए सब कुछ उपलब्ध करवा दिया है। कहा कि कांगड़ा के सिविल अस्पताल को सौ बिस्तर का दर्जा देने का खाका तैयार है। इसे कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने फैसला लिया है कि परिमहल की तर्ज पर अब छेब संस्थान में छह जिलों के चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस साल से यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम शुरू की है। इसमें साल के 365 रुपये देने पड़ेंगे। सरकार ऐसे लोगों को इलेक्ट्रॉनिक कार्ड जारी कर रही है।

कहा कि हिमाचल में हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी बिल पास हो गया है। मंडी में महात्मा गांधी हेल्थ यूनिवर्सिटी स्थापित होगी। सरकार ने 2021-22 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. जीडी गुप्ता ने संस्थान की विधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान विधायक पवन काजल भी मौजूद रहे। 

जोनल अस्पतालों में मिलेंगी 319 जेनेरिक दवाएं
कौल सिंह ने कहा कि अब जोनल अस्पतालों में मरीजों को 319 तरह की जेनेरिक दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। ये दवाइयां पीएचसी तक उपलब्ध करवाई जाएंगी। देश में हिमाचल पहला ऐसा राज्य है, जहां सरकार प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष 26 हजार रुपये खर्च कर रही है।  

अगले साल शुरू होगा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज
कौल सिंह ने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज अगले साल अगस्त से शुरू होगा। सरकार को कॉलेज की जमीन के लिए कुछ अड़चनें आ रही थीं। ये दूर कर ली हैं। हमीरपुर कॉलेज का नाम डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज रखा जाएगा।

प्रदेश में खसरा रूबैला प्रतिरक्षण अभियान शुरू 
प्रदेश के सभी जिलों में खसरा रूबैला प्रतिरक्षण अभियान शुरू हो गया है। अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अभियान चार-पांच सप्ताह चलेगा और इस दौरान प्रदेश के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 माह से 15 वर्ष के आयु वर्ग के 18.66 लाख बच्चों को प्रतिरक्षण के टीके लगाए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन प्रदेश भर में 1.64 लाख बच्चों को प्रतिरक्षण के टीके लगाए गए। शुक्रवार को विभिन्न पाठशालाओं में चार लाख बच्चों को प्रतिरक्षण की खुराक दी गई। अभियान को सफल बनाने में बच्चे, अभिभावक व अध्यापक स्वास्थ्य विभाग के दलों को पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed