फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul singh thakur meeting union minister chaudhary birender singh

केंद्रीय मंत्री से कौल सिंह ने प्रदेश के लिए क्या मांगा?

Wed, 19 Nov 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 19 Nov 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
health minister kaul singh thakur meeting union minister chaudhary birender singh

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। उनसे प्रदेश में पर्यटन की नजरिये से महत्वपूर्ण ग्रामीण पंचायतों को सड़क से जोड़ने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य के लिए मंजूर मनरेगा धनराशि को भी तुरंत जारी करने का अनुरोध किया। कौल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल सरकार ने सभी पंचायतों को समयबद्ध एवं चरणबद्ध ढंग से सड़कों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसके लिए अतिरिक्त धनराशि की जरूरत है। कहा कि अधिकतर पंचायतों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है। अब सभी गांवों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषकर कुल्लू और मंडी जिलों में पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से ऐसे मंदिर हैं, जिन्हें सड़कों से जोड़े जाने की जरूरत है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त धनराशि की जरूरत होती है। उन्होंने प्रदेश के लिए मनरेगा की मंजूर राशि को शीघ्र जारी करने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश के लिए मनरेगा की राशि में भी कटौती की गई है, जिसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत है। राज्य में मनरेगा कार्यक्रम को सफलता से चलाया जा रहा है और इससे ग्रामीण लोगों को लाभ भी पहुंचा है। कौल सिंह ने पंचायत घरों को स्वच्छ बनाने और इनमें शौचालयों के निर्माण का प्रावधान करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed