फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul singh thakur in IGMC function.

'कैंसर सेंटर पर खर्च किए जाएंगे 45 करोड़'

Sun, 19 Oct 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Oct 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
health minister kaul singh thakur in IGMC function.

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजिस्ट के 18वें वार्षिक सम्मेलन  का आयोजन किया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कैंसर रोगियों के इलाज के लिए क्षेत्रीय कैंसर केंद्र शिमला में आधुनिक सुविधा प्रदान करने पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस रोग के बचाव के लिए जीवनशैली में सुधार लाना होगा। इस मौके पर डीएमई जयश्री शर्मा, कालेज प्रधानाचार्य एसएस कौशल और रेडियो थेरेपी विभाग के सभी सदस्य मौजूद रहे। सम्मेलन में देशभर के 250 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


पहले दिन रेडियो थेरेपी एवं ओनकोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीक की मशीनों के बारे में चर्चा की। लोगों को इन मशीनों द्वारा मरीज को होने वाले फायदों के बारे में बताया। इस अवसर पर नई तकनीक की मशीनों की प्रदर्शनी कर लोगों को कैंसर का पता लगाने और इलाज के दौरान इससे होने वाले फायदों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन बताएगी कहां हैं कैंसर
कान्फ्रेंस में बताया गया कि पेट, सिर, फेफड़ों तथा महिलाओं में स्तन कैंसर का इन मशीनों से पता लगाया जा सकता है। मशीनों को हर प्रकार के कैंसर के  इलाज के लिए डिजाइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed