फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health education directorate cancel counselling of doctors for admission in pg

स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय ने डॉक्टरों को दिया बड़ा झटका

Fri, 06 May 2016 09:18 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 May 2016 09:18 AM IST
सार

  • पीजी की काउंसलिंग रद्द, एडमिशन लेने गए 100 डॉक्टर लौटाए
  • विभाग ने डायरेक्ट और इन सर्विस जीडीओ कोटे में गड़बड़ी का दिया हवाला
  • स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके डॉक्टरों को फिर से वहीं ज्वाइनिंग के आदेश
  • मेडिकल कॉलेज टांडा और आईजीएमसी में नहीं मिला एमबीबीएस को प्रवेश
  • अब 12 मई को नए सिरे से होगी स्नातकोत्तर सीटों के लिए काउंसलिंग

विज्ञापन
health education directorate cancel counselling of doctors for admission in pg
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में स्नातकोत्तर (पीजी) की काउंसलिंग को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने रद्द कर दिया है। सूबे के इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने गए 100 एमबीबीएस डॉक्टरों को प्रवेश के बिना लौटा दिया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य शिक्षा निदेशालय ने सीटों के कोटे में गड़बड़ी का तर्क देते हुए पीजी की काउंसलिंग रद्द की है। विभाग ने 12 अप्रैल को हुई काउंसलिंग को रद्द करते हुए 12 मई को नए सिरे से काउंसलिंग के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर के लिए चुने गए 100 एमबीबीएस डाक्टरों में से 40 एमबीबीएस डॉक्टर प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में इन सर्विस जीडीओ (जनरल ड्यूटी ऑफिसर) के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के बाद पीजी में चयन होने की सूचना मिलते ही ये डॉक्टर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से रिलीव भी हो गए। यही नहीं जिन स्टेशनों पर ये डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे, वहां पर मिले सरकारी एवं प्राइवेट आवास भी उन्होंने छोड़ दिए। अब स्नातकोत्तर में दाखिले के बजाय इन्हें दोबारा संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर ज्वाइनिंग के निर्देश जारी किए गए हैं।

दांव पर डाक्टरों का भविष्य

health education directorate cancel counselling of doctors for admission in pg
विभाग के निर्णय से इन डॉक्टरों का भविष्य दांव पर लग गया है।

जीडीओ डॉक्टर्स की मानें तो ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। कोर्ट के निर्देशानुसार सभी राज्यों की पहली पीजी काउंसलिंग 15 अप्रैल से पहले होनी चाहिए। ऑल इंडिया पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड से पहले स्टेट कोटा की एक काउंसलिंग होना अनिवार्य है, जोकि 12 अप्रैल 2016 को हो चुकी है।

यह मानते हुए कि इन डॉक्टरों को स्टेट की पहली काउंसलिंग में सीट मिल चुकी है, इन डॉक्टरों ने ऑल इंडिया पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भी हिस्सा नहीं लिया। अब इनकी स्टेट से ली गई सीट को भी रद्द किया जा रहा है। विभाग के निर्णय से इन डॉक्टरों का भविष्य दांव पर लग गया है।

स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक डॉ. एसएस कौशल ने कहा कि प्रशासनिक कारणों से पीजी की काउंसलिंग को रद्द कर दिया गया है। जीडीओ डॉक्टर कोर्ट गए थे। अब उनके न्यायालय जाने के बाद नौ तारीख को ही मामला स्पष्ट होगा। ऐसा जानबूझ कर नहीं किया गया है। अब 12 मई को काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed