फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health department will keep staff on outsourced for three months

हिमाचल: कोरोना से निपटने को तीन महीने के लिए आउटसोर्स पर स्टाफ रखेगा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 04 Apr 2020 01:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Health department will keep staff on outsourced for three months
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग

कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स पर स्टाफ रखने का फैसला लिया है। इसमें नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट आदि अन्य पैरा मेडिकल शामिल है। यह स्टाफ तीन महीने के लिए रखा जाएगा। आवेदकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इनकी सेवाएं अस्पतालों और फील्ड में ली जाएंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ की कमी है। सरकार ने वर्ष 2018 और इससे पहले रिटायर हुए डॉक्टरों की सेवाएं फिर से लेने का फैसला लिया है। इसके अलावा जो कर्मचारी व अधिकारी मार्च व अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें जून से पहले सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने फैसला लिया है कि जितने भी डिप्लोमा धारक आवेदन करेंगे। उन सबकी सेवाएं ली जाएंगी। मासिक वेतन सरकार ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद बताएगी।

विज्ञापन

सरकार ने वेंटिलेटर के केंद्र को भेजा पत्र

 कोरोना के चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर 60 वेंटिलेटर मांगे हैं। वर्तमान हिमाचल में 75 वेंटिलेटर हैं। कोरोना से निपटने के लिए यह नाकाफी साबित हो सकते हैं। सरकार ने कहा है कि इन वेंटिलेटर को सेंटर पूल में डाला जा सकता है।

ताकि हिमाचल को जल्द वेंटिलेटर मिल सके। प्रदेश सरकार ने कोरोना पॉजिटिव को आईजीएमसी और टांडा में रखने का फैसला किया है। इन अस्पतालों में वेंटिलेटर की दरकार है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि वेंटिलेटर के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed