फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Health and Wellness Center in himachal pradesh health sub center in state

प्रदेश के हर स्वास्थ्य उपकेंद्र में बनेगा एक और अतिरिक्त कमरा

Sun, 28 Jul 2019 02:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jul 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Health and Wellness Center in himachal pradesh  health sub center in state
हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार सूबे के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में एक-एक अतिरिक्त कमरे का निर्माण करेगी। अगले छह महीने में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तबदील किया जाएगा। अतिरिक्त कमरे का निर्माण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सीएचओ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएससी नर्सिंग पास उम्मीदवारों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के तहत सूबे के सात स्थानों पर छह महीने का कोर्स करवाया जाएगा। कोर्स करवाने के लिए सूबे के छह मेडिकल कालेज और जोनल अस्पताल धर्मशाला को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


छह माह के कोर्स को पूरा करने के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर स्वास्थ्य उपकेंद्र में तैनाती की जाएगी। जो स्वास्थ्य उपकेंद्र के दायरे में आने वाले लोगों की हर बीमारी की रिपोर्ट तैयार करेगी। इसकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को होगी। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को टैबलेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि पहले चरण में 21 पीएचसी को हेल्थ वेलनेस सेंटर में विकसित किया गया है। अब सभी 116 पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र में अतिरिक्त कमरे का निर्माण कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तबदील करने के निर्देश मिले हैं, जिस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed