फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health and family welfare minister JP Nadda statement over aiims in himachal.

पढ़िए, एम्स को लेकर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

Sun, 01 Mar 2015 09:54 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
health and family welfare minister JP Nadda statement over aiims in himachal.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश के पांच राज्यों में एम्स के लिए जल्द चेक लिस्ट तैयार की जाएगी। केंद्र की टीम एम्स संस्थानों के लिए राज्य सरकारों द्वारा चिह्नित की गई भूमि का दौरा करेगी। उसके बाद चेक लिस्ट राज्य सरकार से क्लीयर करवाई जाएगी।

विज्ञापन


नड्डा विजयपुर स्थित अपने निवास स्थान पर भतीजी के विवाह की खुशी में आयोजित रिसेप्शन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य बजट के अलावा अन्य किसी भी पहलू पर रिसेप्शन की व्यस्तता के चलते बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह से संतुलित है।
विज्ञापन

33150 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान

health and family welfare minister JP Nadda statement over aiims in himachal.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के पांच राज्यों में एम्स के लिए जल्द चेक लिस्ट तैयार की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए बजट में 33150 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। सस्ती और एक्सेसेवल सेवाएं देने के लिए उनका मंत्रालय कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल केबिनेट से प्रस्ताव आया था। उसके बाद केंद्र ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को स्वास्थ्य केयर के साथ जोड़ने के अतिरिक्त देश वासियों को दिया गया दुर्घटना बीमा इस बजट के अति सराहनीय पहलू हैं।

इससे लोगों में जहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा होने से बीमारियां कम होंगी, वहीं लोगों को अपने घरों के पास बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बेहतर बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अहम पहलू है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने देश में छह करोड़ शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed