फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health and Family Welfare Minister Col Dhani Ram Shandil said - New health policy will be made in the state

Chamba News: धनी राम शांडिल बोले- प्रदेश में बनेगी नई स्वास्थ्य नीति, अग्रणी राज्य बनेगा हिमाचल

Mon, 17 Apr 2023 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Apr 2023 06:13 PM IST
सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने को लेकर एक नई स्वास्थ्य नीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Health and Family Welfare Minister Col Dhani Ram Shandil said - New health policy will be made in the state
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने को लेकर एक नई स्वास्थ्य नीति तैयार की जाएगी प्रदेश को स्वास्थ्य के लिहाज से आदर्श राज्य के तौर पर स्थापित किया जाएगा। यह बात उन्होंने बट्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के पश्चात कही। कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन और पर्यटन विकास में विशेष प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन


जिला चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती को लेकर अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी। प्रदेश में नर्सिंग सेवाओं में पुरुष वर्ग के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था शुरू करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मंत्री का स्वागत करते हुए विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों सहित डेंटिस्ट के पद को जल्द भरने का आग्रह किया। रक्तदान शिविर में 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed