फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   head office of the Wild Life Wing of the Forest Department shifted to Dharamshala, the government issued a no

Himachal: वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग का मुख्य कार्यालय धर्मशाला स्थानांतरित, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Wed, 14 May 2025 03:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 May 2025 03:44 PM IST
सार

सरकार ने वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग के मुख्य कार्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। 

विज्ञापन
head office of the Wild Life Wing of the Forest Department shifted to Dharamshala, the government issued a no
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग के मुख्य कार्यालय को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई थी। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) के कार्यालय को पीसीसीएफ (एचओएफएफ) टालैंड शिमला के कार्यालय से सीपीडी केएफडब्ल्यू परियोजना कार्यालय धर्मशाला के भवन में स्थानांतरित किया गया है। सीपीडी, केएफडब्ल्यू के कार्यालय को सीएफ वन्यजीव धर्मशाला के रिक्त कार्यालय में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें,  सरकार ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी घोषित किया हुआ है। ऐसे में सरकार इस जिले को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में जुटी है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा के बनखंडी में देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर भी 619 करोड़ से बन रहा है। इसके साथ ही मुख्यालय के शिफ्ट करने से जिला में पर्यटन को पंख लगेंगे और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क स्थापित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य अप्रैल, 2026 तक पूर्ण अनुमान है। आने वाले समय में राज्य सरकार कुछ और सरकारी दफ्तरों को भी कांगड़ा जिले में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed