{"_id":"5b853fff42c792464a0c8e3e","slug":"head-constable-manoj-thakur-threatened-to-kill-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को पाक से मिल रही जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को पाक से मिल रही जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ आइकन ऑफ द ईयर 2016 से सम्मानित और सोशल मीडिया में फेसबुक, यू-ट्यूब तथा ट्विटर पर चर्चित पुलिस हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को अभी तक पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
यह धमकी फेसबुक, यू-ट्यूब और ट्विटर पर प्रसारित कविता कश्मीर तो होगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा को लेकर मिल रही है। मनोज ठाकुर हिमाचल पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि उरी हमले के बाद यह कविता पाकिस्तान के लिए थी। इस कविता के माध्यम से उन्होंने आतंकवाद की फसल को बंद करने को कहा। यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान में भी लोगों ने इस वीडियो को देखा। वीडियो को देखकर पाकिस्तान मे हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले समय से उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी मिल रही है।
उन्होंनेेेे कहा कि बहुत समय से पाकिस्तान की ओर से भारत देश में आतंकवादी घटनाएं फैलाई जा रही हैं। पाकिस्तान आतंकवाद की फसल पैदा कर रहा है।