फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Havildar Baldev Chand of Jhanduta sacrificed his life in an encounter with terrorists, his body will arrive to

Himachal: आतंकियों से मुठभेड़ में झंडूता के हवलदार बलदेव चंद बलिदान, कल पहुंचेगी पार्थिव देह

Sat, 20 Sep 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

बलिदानी बलदेव चंद शुक्रवार देर रात को उधमपुर के जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Havildar Baldev Chand of Jhanduta sacrificed his life in an encounter with terrorists, his body will arrive to
हवलदार बलदेव चंद(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के थेह गांव के हवलदार बलदेव चंद(35) बलिदान हो गए। जानकारी के अनुसार बलिदानी बलदेव चंद शुक्रवार देर रात को उधमपुर के जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बलदेव चंद के पिता सेवानिवृत्त हवलदार बिशन दास, ताया और चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बलदेव चंद अपने पीछे सात साल के बेटे, पत्नी और मां-बाप को छोड़ गए हैं। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि प्रशासन संपर्क में है। बलिदानी सैनिक का शव रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगा। बलदेव साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और करीब 15 उन्होंने देश के लिए अपनी सेवाएं दीं। पार्थिव देह को पहले चंडीगढ़ लाया जाएगा, उसके बाद पैतृक गांव पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन

Trending Videos

बलदेव चंद की शहादत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलदेव चंद की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बलदेव चंद 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के जवान थे और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान बलिदान हो गए। बलदेव चंद झंडूता तहसील के गंगलोह के थेह गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए और उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed