फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Haryana tourist died in a private hotel in Manali, know the whole story

Manali: मनाली के निजी होटल में हरियाणा के पर्यटक की मौत, जानें पूरा मामला

Sat, 25 Jan 2025 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

कुल्लू जिले के थाना मनाली के अंतर्गत लॉगहट्स इलाके में एक निजी होटल में हरियाणा के पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। 

विज्ञापन
Haryana tourist died in a private hotel in Manali, know the whole story
मनाली(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के थाना मनाली के अंतर्गत लॉगहट्स इलाके में एक निजी होटल में हरियाणा के पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार त्रिवेंद्र कुमार पुत्र संजय कुमार प्लाट नंबर-45 गांव सारंगपुर धुरकरा अंबाला हरियाणा लॉगहट्स मार्ग पर एक होटल में ठहरा हुआ था। 25 जनवरी को सुबह करीब 10:00 बजे होटल कर्मचारी ने उसे अपने कमरे में अचेत अवस्था में देखा। उसे सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया में इसकी मृत्यु हार्ट अटैक होने के कारण प्रतीत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed