फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Harshwardhan Chauhan Said Kangana has an old habit of making provocative statements she is new to politics

Harshwardhan Chauhan: 'भड़काऊ बयान देने की कंगना की पुरानी आदत, राजनीति में नई हैं, सीखने में लगेगा समय'

Wed, 07 Aug 2024 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भड़काऊ बयान देना सांसद कंगना रणौत की पुरानी आदत है। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार जो पैसा जारी करती है, उसके एक-एक पैसे का हिसाब होता है। कार्यों की मॉनिटरिंग होती है। ऑडिट होता है। केंद्र सरकार ने आपदा के नाम पर हिमाचल सरकार को एक भी पैसा नहीं दिया है। जो पैसा आया है वह रुटीन का है। आपदा नहीं भी आती तो यह पैसा हिमाचल को मिलना ही था।

विज्ञापन
Harshwardhan Chauhan Said Kangana has an old habit of making provocative statements she is new to politics
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मंडी की सांसद कंगना रणौत की ओर से प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भड़काऊ बयान देना उनकी पुरानी आदत है। वह राजनीति में अभी नई हैं, सीखने में समय लगेगा। कंगना ने कहा था कि आपदा में केंद्र ने हिमाचल की मदद की है लेकिन वह पैसा जनता तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार जो पैसा जारी करती है, उसके एक-एक पैसे का हिसाब होता है। कार्यों की मॉनिटरिंग होती है। ऑडिट होता है। केंद्र सरकार ने आपदा के नाम पर हिमाचल सरकार को एक भी पैसा नहीं दिया है। जो पैसा आया है वह रुटीन का है। आपदा नहीं भी आती तो यह पैसा हिमाचल को मिलना ही था। हिमाचल सरकार ने केंद्र से आपदा के लिए स्पेशल पैकेज जारी करने की मांग की थी लेकिन एक भी पैसा नहीं दिया गया। हिमाचल नहीं, पीएमजीएसवाई, मनरेगा, शहरी योजना का पैसा सभी राज्यों को आता है। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर लोगों को राहत दी है। हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में जहां बादल फटे हैं, वहीं नुकसान हुआ। उद्योगों को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हिमाचल में उन स्कूलों को बंद किया गया जहां छात्र नहीं थे। वहीं हिमकेयर योजना बंद नहीं की है। सिर्फ निजी अस्पतालों में इसका लाभ नहीं मिलेगा। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमाचल में बहुत निजी अस्पताल खुल गए। कई अस्पतालों में इसके नाम पर धांधलियां चल रही थीं। लोग इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगत नेगी ने कंगना के बयान पर किया पलटवार
हिमाचल सरकार राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रणौत त्रासदी के बाद हिमाचल आई हैं। हिमाचल में राहत कार्य हो जाने के बाद और मौसम ठीक होने पर उनको आपदा प्रभावितों की याद आई है। नेगी ने कंगना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुंबई में रहते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रेड अलर्ट के कारण यहां नहीं आ पाएंगी। वह यहां केवल प्रचार के लिए आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed