फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harsh Vardhan said - No Congress MLA is joining BJP, rebels will learn a lesson.

हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- भाजपा में नहीं जा रहा कांग्रेस का कोई विधायक, बागियों को मिलेगा सबक

Tue, 02 Apr 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। सुक्खू सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। बागियों की स्थिति को प्रदेश देख रहा है। इन्हें विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाने से भाजपा में अंतर्कलह शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Harsh Vardhan said - No Congress MLA is joining BJP, rebels will learn a lesson.
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

विस्तार

 भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं हो रहा। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बागियों को इन चुनावों में सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। सुक्खू सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। बागियों की स्थिति को प्रदेश देख रहा है। इन्हें विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाने से भाजपा में अंतर्कलह शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस फ्लॉप हो गया है। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है, उसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ छह के छह विधानसभा उपचुनावों में जीत दर्ज करेगी। सुक्खू सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 15 माह की उपलब्धियों पर यह चुनाव जीतेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों की ओपीएस की गारंटी को पूरा कर एक इतिहास रचा है। दूसरी गारंटी महिलाओं को 1500 रुपये देने की योजना को लाहौल-स्पीति जिला से शुरू किया है। पाला बदलने वाले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश की जनता विशेष तौर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विश्वास को तोड़ा है। इस विश्वासघात के लिए उन्हें क्षेत्र के लोग कभी माफ नही करेंगे। एक जून को मतदान प्रदेश की दिशा और दशा को तय करेंगे।

विज्ञापन

चार जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा, मिलेगा लालच का जवाब : कांग्रेस
सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंदलाल और मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि चार जून को भाजपा कोमा में पहुंच जाएगी। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा के वेंटिलेटर पर पहुंचते ही, इनके नेताओं के लालच को जवाब मिल जाएगा।मंगलवार को जारी बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। भाजपा के पास 25 और कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं। सरकार पूर्ण बहुमत में है। वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में हैं। नंदलाल और किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा का नकाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उपचुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था। एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी के बागियों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ है। भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed