फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   harsh mahajan may contest next vidhan sabha elections from chamba

हर्ष महाजन ने बताया, इस विस क्षेत्र से लड़ेंगे अगले चुनाव

Tue, 11 Apr 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Tue, 11 Apr 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
harsh mahajan may contest next vidhan sabha elections from chamba

राज्य सहकारी सभा के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान उन्हें चंबा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के निर्देश देता है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। उनकी कर्म भूमि चंबा है। चंबा विस क्षेत्र से वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। मंगलवार को चंबा में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 1993 में वह पहली बार विधायक बने।

विज्ञापन


1998 में दूसरी और 2003 में तीसरी बार विधायक बने। इस दौरान वह प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री पद पर आसीन रहे। 2007 में उन्होंने विस चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने कहा कि वह चंबा से चुनाव लड़ें या नहीं पर, चंबावासियों के लिए कार्य करते रहेंगे। चंबा में पिछले विस चुनाव में पार्टी आपसी गुटबाजी की वजह से हारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर संपत्ति को लेकर जो मामले चलाए गए हैं, उनसे जल्द ही मुख्यमंत्री मुक्त होंगे। इन मामलों को लेकर अभी कोर्ट में भी ट्रायल नहीं चला है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री चंबा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान बेरोजगारी भत्ते की भी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सातवीं बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विधानसभा के चुनाव लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed