फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harsh Mahajan advocated to contest from Chamba Sadar, the pradhan of 14 panchayats met in Shimla

राजनीति: हर्ष महाजन को चंबा सदर से चुनाव लड़ाने की पैरवी, 14 पंचायतों के प्रधानों ने शिमला में की मुलाकात

Sat, 14 May 2022 04:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 04:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन पर दोबारा चंबा सदर से चुनाव लड़ने का दबाव बनना शुरू हो गया है। शनिवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के 14 पंचायत प्रधानों ने शिमला उनसे मुलाकात की। क्षेत्र में विकास कार्य थमने का हवाला देते हुए उनसे चुनाव मैदान में उतरने की मांग की। 

विज्ञापन
Harsh Mahajan advocated to contest from Chamba Sadar, the pradhan of 14 panchayats met in Shimla
हर्ष महाजन से मिले पंचायत प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन पर दोबारा चंबा सदर से चुनाव लड़ने का दबाव बनना शुरू हो गया है। शनिवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के 14 पंचायत प्रधानों ने शिमला उनसे मुलाकात की। क्षेत्र में विकास कार्य थमने का हवाला देते हुए उनसे चुनाव मैदान में उतरने की मांग की। महाजन ने कहा कि हाईकमान के फैसले के अनुसार ही वह काम करेंगे। हाईकमान ने चुनाव लड़ने को कहा तो लड़ेंगे। पंचायत प्रधान चमन शर्मा, पवन कुमार, ओंकार, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, शाम शर्मा, मोहिंद्र कुमार, धर्मेंद्र, रविंद्र कुमार, करतार सिंह, पंकज शर्मा और मनोज कुमार सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को हर्ष महाजन से पंथाघाटी स्थित निजी आवास में मुलाकात की। प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं।

विज्ञापन


अगर महाजन को चुनाव मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस हाईकमान से दिल्ली जाकर भी मुलाकात करनी पड़ी तो भी जाएंगे। हर्ष महाजन वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला है। 1993 में पहली बार विधायक बने महाजन तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। 1998 में प्रदेश कांग्रेस का चीफ व्हीप चुना गया। 2003 में महाजन कैबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1986 से 1996 तक महाजन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। 2012 में राज्य सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया। हर्ष महाजन वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed