फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haroli BJP protest against transfer of SHO at sp una office

एसएचओ के तबादले के विरोध में उतरी हरोली भाजपा, एसपी का घेराव

Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Haroli BJP protest against transfer of SHO at sp una office
हरोली भाजपा ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना में एसएचओ हरोली के तबादले ने तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से तबादले पर सवाल उठाने के बाद अब सत्तारूढ़ भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को हरोली भाजपा मंडल ने वरिष्ठ नेता व प्रदेश में औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार की अगुवाई में एसपी का घेराव कर डाला। एसपी द्वारा विभिन्न थाना प्रभारियों के तबादलों के बाद प्रो. रामकुमार दल-बल सहित एसपी कार्यालय पहुंच गए और खूब हल्ला बोला। इस दौरान एसएचओ हरोली रमन कुमार चौधरी के समर्थन में नारेबाजी की गई और एसपी से तुरंत तबादला आदेश वापस लेने की मांग की। रामकुमार ने एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


प्रो. रामकुमार ने कहा कि एसएचओ के नेतृत्व में पिछले ढाई साल में बेहतरीन कार्य हुआ है। हाल ही में एसएचओ ने भुक्की की बड़ी खेप के साथ लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में एसएचओ के तबादले से समाज में गलत संदेश जा रहा है। इस मौके पर हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद्र जसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष व ललड़ी प्रधान संयोगिता, महिला मोर्चा सचिव रोजी चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमल सैणी, हरोली भाजयुमो अध्यक्ष रजत, महामंत्री अमन व सतीश आदि मौजूद रहे। उधर, एसपी कार्तिकेयन ने रामकुमार ने बातचीत के दौरान इस निर्णय पर विचार करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed