{"_id":"5e64ef8d8ebc3eeb6f06b9ab","slug":"harleen-deol-in-women-t20-world-cup-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कप: बेंच पर ही नजर आईं हिमाचल से खेलने वाली हरलीन देओल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 वर्ल्ड कप: बेंच पर ही नजर आईं हिमाचल से खेलने वाली हरलीन देओल
Sun, 08 Mar 2020 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
हरलीन देओल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 महिला वर्ल्ड कप में एचपीसीए की खिलाड़ी हरलीन देओल बेंच में ही बैठ रहीं। हरलीन को प्रतियोगिता में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लीग स्टेज से लेकर टीम इंडिया के फाइनल तक के सफर में हरलीन देओल बेंच में ही नजर आईं। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में कुल पांच खेले और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एकतरफा हार मिली। हरलीन देओल को एक भी मैच में मौका नहीं मिलने से उनके प्रशंसकों में निराशा रही।
विज्ञापन
हिमाचल टीम की अन्य खिलाड़ी भी इस उम्मीद में थीं कि हरलीन का खेल देखने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में ही खेली गई एक दिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में हरलीन देओल को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हरलीन के लिए खुशी की बात यही रहेगी कि वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम की सदस्य रहीं।
विज्ञापन