फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   harish rawat in nahan himachal pradesh

गुपचुप नाहन आकर लौट गए हरीश रावत

Fri, 08 Apr 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Fri, 08 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
harish rawat in nahan himachal pradesh
हरीश रावत - फोटो : file photo

उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत वीरवार को गुपचुप नाहन के जमटा रिसोर्ट पहुंचे। वह चौपर से दोपहर करीब 12 बजे नाहन के जैतक हैलीपेड में उतरे। रिसोर्ट में अपने कांग्रेस विधायकों के साथ करीब एक घंटा मंत्रणा की। देर शाम तक कुछ विधायक भी उत्तराखंड रवाना हो गए। उत्तराखंड के विधायकों की सुरक्षा में लगे अधिकतर पुलिस कर्मी रिसोर्ट परिसर से हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन


वीरवार दोपहर को हरीश रावन अचानक जमटा पहुंचे। अपने समर्थित विधायकों से मंत्रणा की। करीब एक घंटा रुकने के बाद उत्तराखंड रवाना हुए। कहा जा रहा है कि उनके आने की सूचना स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र को भी देर से मिली। खबर मिलते ही छठी आईआरबी बटालियन ने जमटा का रुख किया। हालांकि, तब तक हरीश रावत अपने चौपर से रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन


गत माह से उत्तराखंड में कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने सीएम के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया था। इसके बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर उधेड़बुन चल रही है। बहुमत साबित करने को दोनों दलों के लिए चुनौती है। उत्तराखंड में सियासी भूचाल के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करना था। मामला कोर्ट में चले जाने के बाद अपने कांग्रेस विधायकों को सुरक्षित अपने पाले में रखना चुनौती साबित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए, उत्तराखंड कांग्रेस के 19 विधायक 31 मार्च को नाहन के जमटा स्थित एक रिसोर्ट में भेजे गए थे। राज्य के समीप और कांग्रेस शासित प्रदेश होने पर सुरक्षित तथा शीघ्र उत्तराखंड पहुंचने में सुगम स्थल है। विधायक रेणुकाजी, जमटा, ज्वालाजी समेत धार्मिक और पर्यटन स्थलों में भी सैर-सपाटा करने पहुंचे थे।


इस दौरान एक डीएसपी, 3 थानेदार तथा दो दर्जन कर्मचारी सुरक्षा को लेकर रिसोर्ट परिसर में मौजूद रहे। उधर, हिमफेड के चेयरमैन और जैतक किले के हैलीपेड मालिक अजय बहादुर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने हैलीपेड के लिए अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed