{"_id":"62c055c5303007264b063206","slug":"haridwar-couple-offered-one-kg-silver-umbrella-in-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chintpurni Temple: हरिद्वार के दंपती ने चिंतपूर्णी में चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chintpurni Temple: हरिद्वार के दंपती ने चिंतपूर्णी में चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र
Sat, 02 Jul 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:01 PM IST
सार
हरिद्वार से पहुंचे श्रद्धालु दंपती तोश जैन और उनकी पत्नी मोनिका जैन ने लगभग एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालु की एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी है। पुजारी संदीप कालिया ने मां के दरबार में दंपती की हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन
दंपती ने चिंतपूर्णी में चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को हरिद्वार से पहुंचे श्रद्धालु दंपती तोश जैन और उनकी पत्नी मोनिका जैन ने लगभग एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालु की एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी है। पुजारी संदीप कालिया ने मां के दरबार में दंपती की हाजिरी लगवाई। लेखा अधिकारी शम्मी राज ने मां की फोटो देकर उन्हें सम्मानित किया। मां के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक हो रहे हैं। मां का आशीर्वाद लेने के बाद श्रद्धालु नकदी के साथ सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। अप्रैल 2022 में पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने 1.4 किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया था। इससे पहले एक श्रद्धालु ने 1.2 किलोग्राम चांदी का छत्र मां के चरणों में चढ़ाया।
विज्ञापन
पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने 5.20 किलोग्राम चांदी का छतर मां के चरणों में अर्पित किया था। मां के दरबार में भक्तों ने नकदी और सोना-चांदी के अलावा गाडि़यां भी भेंट की हैं। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को ऑल्टो कार दान स्वरूप दी है। मंदिर के लंगर के लिए भी एक श्रद्धालु ने गाड़ी दान की है। वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि शनिवार को हरिद्वार से आए एक श्रद्धालु ने मां के मंदिर में एक चांदी का छतर चढ़ाया है। यह लगभग एक किलोग्राम का है। कहा कि मां के मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं व दिल खोलकर दान करते हैं।
विज्ञापन