{"_id":"47311a91e89c27f933280d98a90b86f8","slug":"hanuman-jyanti-festival-at-jakhu-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के फूलों से सज गया जाखू मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता के फूलों से सज गया जाखू मंदिर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जयंती पर राजधानी का प्रसिद्ध जाखू मंदिर कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया हैं।
विज्ञापन
मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर आकर्षक फूल मालाएं लगाई गई है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से साज सज्जा के लिए कोलकाता से गेंदे के फूल की करीब एक हजार मालाएं मंगवाई गई है।
करीब पांच क्विंटल फूलों से मंदिर को सजाया गया है। मंगलवार को जाखू मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सतीश कुमार ने बताया कि सुबह 7:30 बजे भगवान की आरती होगी।
विज्ञापन
आरती के बाद भगवान को सवा क्विंटल रोट और हलवे का भोग लगाया जाएगा। रोट बनने के लिए मंदिर में विशेष कारीगर बुलाए गए हैं।
भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन
मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन के लिए विशेषतौर पर चंडीगढ़ से कीर्तन पार्टी बुलाई गई है।
जाखू मंदिर में मंगलवार को सुबह आठ बजे से भंडारा भी लगाया जाएगा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जाखू मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुलेंगे।
मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक दर्शन कर पाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में भंडारे के साथ साथ जलेबी और आइसक्रीम के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।