Asian Games: देश को गोल्ड दिलाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों का धर्मशाला में किया भव्य स्वागत
धर्मशाला पहुंची गोल्ड जीतने वाली पुष्पा और ज्योति ने कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेका। एशियन गेम्स में जाने से पूर्व दोनों की खिलाड़ियों ने हनुमान मंदिर कचहरी में मन्नत मांगी थी कि अगर वह देश को पदक दिलाने में कामयाब हुई तो शीश नवाएंगी।
विस्तार
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य रही राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण के सेंटर आफ एक्सीलेंस को खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर को धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया है। धर्मशाला पहुंची गोल्ड जीतने वाली पुष्पा और ज्योति ने कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेका। एशियन गेम्स में जाने से पूर्व दोनों की खिलाड़ियों ने हनुमान मंदिर कचहरी में मन्नत मांगी थी कि अगर वह देश को पदक दिलाने में कामयाब हुई तो शीश नवाएंगी। इसके बाद सेंटर के प्रभारी राकेश जस्सल और खिलाड़ियों फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें खुली जीप में ढोल की थाप पर नाचते गाते हॉस्टल तक लाया गया। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर वीरवार को दोनों की खिलाड़ी पहली बार धर्मशाला आईं थी। स्वागत के रूप साई के सेंटर की ओर से स्वागत रैली निकाली गई। वहीं सेंटर खिलाड़ियों के स्वागत के डीजे पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सेंटर की खिलाड़ियों और विजेता खिलाड़ियों ने पहाड़ी नाटी पर थुमके भी लगाए।
सोशल मीडिया से रहे दूर, खेले में दे ध्यान, मिलेगी कामयाबी : ज्योति
साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की प्रशिक्षु ज्योति ठाकुर ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं, इस दिन के लिए हमने कई वर्षो तक कड़ी मेहनत की थी। इसका श्रेय कोच, साई स्टाफ और परिजनों को जाता है। बचपन में पिता राकेश कुमार ने कबड्डी खेलने की प्ररेणा मिली थी। वह भी एक अच्छे कबड्डी खिलाड़ी है। वहीं मेरी बहने अर्चना और कविता के साथ कबड्डी खेलते थे। कबड्डी में कई कठिनाई आई पर हर बार सफल होकर ही निकले थे। एक बार पैर में कट लगने से सोचने को मजबूर हो गई थी कि कबड्डी छोड़ दे तो पर आगे कड़ी मेहनत कर उस डर को भी दूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर अपने लक्ष्य को पाना है तो हम सोशल मीडिया आदि से दूर रहना होगा। हम इनसे दूर रहकर जितना समय अपने खेल पर देंगे और अभ्यास करेंगे। हमें उसी अभ्यास के दम पर अपने लक्ष्य का प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला इंटरनेशनल टूयर था, खुशी है कि मैं देश के लिए खेलते हुए देश के लिए मैडल लेकर आई। और आगे भी यही सपना है कि जिस तरह हम देश के लिए गोल्ड मैडल लेकर आए हैं, इसी तरह हम बार-बार देश के लिए गोल्ड मैडल लेकर आएं और अगले 3 से 4 साल खेलते हुए देश का नाम रोशन करें।
खेले में दे ध्यान, नश से रहे दूर युवा : पुष्पा
साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की प्रशिक्षु पुष्पा राणा ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि लगातार इंडिया टीम में हम शामिल हों और जैसा प्रदर्शन इस बार रहा है, उससे भी बेहतर प्रदर्शन हम आगामी वर्षों में करें और बार-बार इंडिया के लिए गोल्ड मैडल लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत हर खिलाड़ी को उसके मुकाम पर पहुंचता है। दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर ओर अधिक प्ररेणा मिली है। जब उन्होंने सभी खिलाड़ियों को स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान हम सब से खेलों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और अधिक सुविधाएं देने को वादा भी किया। उन्होंने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि देश आज नशे के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इसमें हर युवा की भागीदारी होनी चाहिए। ताकि इस बुराई को हम खत्म कर सके। युवाओं को नशे के दूर रहकर अपने खेल में ध्यान देना होगा। चाहे में वह कोई भी खेल खेलता हो। अगर हम खेल और पढ़ाई में अपना ध्यान लगाते है तो हम नशे से कोसों दूर रह सकते है।