{"_id":"644533695830fc7578070bb5","slug":"hamirpur-news-job-fair-at-govt-iti-rail-on-27-april-2023-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI Job Fair: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में रोजगार मेला 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITI Job Fair: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में रोजगार मेला 27 को
Sun, 23 Apr 2023 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:04 PM IST
सार
साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों के दसवीं कक्षा में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
आईटीआई रैल में 27 अप्रैल को रोजगार मेला होगा। गुजरात की एक निजी कंपनी आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर देगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार में फिटर, बेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल) ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल के वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों के दसवीं कक्षा में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 18-24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 21,000 रुपये मासिक मानदेय देगी।
विज्ञापन
अनुदान युक्त भोजन, कंपनी की लागत पर वर्दी, सुरक्षा जूते, पीपीई किट, लीवस कंपनी के मानदंडों के तहत व इसके अतिरिक्त जीपीए और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे आईटीआई रैल में मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो छाया प्रतियां, आधार कार्ड की दो प्रतियां, बायोडाटा और तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन