फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: Cultural Festival Hillfare In NIT Hamirpur Dance and Music Show Performance

Hamirpur News: लोकप्रिय नृत्य नाटी और भंगड़ा ने हिलफेयर में लगाए चार चांद

Sun, 22 Oct 2023 02:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Oct 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur News: Cultural Festival Hillfare In NIT Hamirpur Dance and Music Show Performance
सांस्कृतिक उत्सव हिलफेयर - फोटो : संवाद

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में हिलफेयर के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अद्वितीय आयोजन में शाम पांच बजे शास्त्रीय नृत्य से प्रस्तुतियां आरंभ हुई। इन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। निदेशक प्रोफेसर हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने बतौर मुख्यातिथि और डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा ने सम्मानित अतिथि के रूप में अपनी उपस्थित से संध्या की शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन


इनके अलावा डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. अशोका कुमार एवं फैकल्टी इंचार्ज, डॉ. संदीप शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाया। सांस्कृतिक महोत्सव की इस शाम ने एनआईटी हमीरपुर के कैंपस को नए उत्साह से भर दिया। योग के मनमोहक आसन हो, ऊर्जा से भरा नृत्य हो या आकर्षक फैशन शो, प्रत्येक प्रस्तुति में छात्र-छात्राओं की रात दिन की मेहनत ने खूब रंग लाया। इसके साथ ही संगीत और गीत की अद्वितीय प्रस्तुति और रोमांचक नाटक ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव हिलफेयर में यहां के सबसे लोकप्रिय नृत्य नाटी और भंगड़ा ने चार चांद लगा दिए। इस सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण भारत के नामी बैंड नालायक ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा से भर दिया। हिलफेयर के दूसरे दिन का आयोजन एक दिलचस्प और आदर्श तरीके से हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed