Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur: Major action against Chitta, five arrested including a bank official in three cases

Hamirpur: चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 03:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 03:22 PM IST
सार

हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। 

विज्ञापन
Hamirpur: Major action against Chitta, five arrested including a bank official in three cases
एसपी बलवीर सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग मामलों में एक बैंक अधिकारी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में मट्टनसिद्ध स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने दबिश देकर पारस पुत्र परमजीत सिंह, निवासी पृथ्वी नगर जालंधर, उसके साथी रोहित निवासी अजय सैंट्रल टाऊन जालंधर और अंकुर शर्मा निवासी नादौन को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद हुए।

विज्ञापन

Trending Videos

दूसरे मामले में प्रताप नगर वार्ड नंबर-40 के निवासी सूर्यांश पुत्र राकेश कुमार को 5.7 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। तीसरे मामले में पुलिस ने एक बैंक अधिकारी गगनदीप पुत्र प्रीतम दोघली, निवासी बैरी, बड़सर को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य सप्लायर पारस की गिरफ्तारी से पुलिस को सफलता मिली है। पारस ही वह मुख्य सरगना है जो हमीरपुर के अधिकांश युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था। पारस ने ही बैंक अधिकारी गगनदीप को शुक्रवार दोपहर के दिन चिट्टा बेचा था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी 5 आरोपियों को एनडीपीएस  एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed