फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur lok sabha election result 2024: anurag thakur, Satpal Raizada

Hamirpur Lok Sabha Result 2024: हमीरपुर सीट से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते अनुराग ठाकुर, जानें सियासी सफर

Wed, 05 Jun 2024 11:05 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 11:05 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है।

विज्ञापन
Hamirpur lok sabha election result 2024: anurag thakur, Satpal Raizada
अनुराग ठाकुर, सतपाल रायजादा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को हार का मुह देखना पड़ा। संसदीय सीट हमीरपुर से अनुराग ठाकुर लगतार पांच चुनाव लगातार जीत गए हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। अब 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की है। अनुराग ठाकुर ने 6,07,068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 4,24,711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब  1,82,357 वोटों से जीत गए। संसदीय क्षेत्र में 5178 ने नोटा दबाया है। 
विज्ञापन


जीत के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जीत जनता की है। भाजपा ने हिमाचल की सभी 4 सीटें जीतीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। अगले 5 साल हम हमीरपुर में और विकास करेंगे। भाजपा और एनडीए के पास करीब 300 प्लस सीटें हैं, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के पास करीब 230 सीटें हैं, इसलिए दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने जीत का पंजा लगाकर कांग्रेस के हाथ को फिर जीत से दूर रखा है। बीते चुनावों के मुकाबले इस दफा बेशक लीड कम हुई है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता व हमीरपुर सीट से मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री से मिली चुनौती से पार पाकर भाजपा ने वर्चस्व कायम रखा है। इस सीट पर चार जगह उपुचनाव थे। ऐसे में भाजपा के लिए चुनौती कड़ी थी, लेकिन अनुराग ठाकुर ने अपनी राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक छवि और संगठन की बदौलत एक बार फिर से हमीरपुर के सियासी गढ़ को मजबूती दी है। एक वोट सीएम और एक वोट पीएम के नारे ने हमीरपुर जिला में खूब काम किया है। इस सीट पर प्रत्याशी देरी से तय करना भी कांग्रेस की हार की वजह बना है। भाजपा और प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का चुनाव प्रबंधन भी लगातार पांचवीं जीत का आधार बना है। कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर, देहरा और मंडी जिले के धर्मपुर को सही ढंग से नहीं छू सका था। हमीरपुर जिले में सीएम सुक्खू बनाम अनुराग ठाकुर की सीधी जंग थी। संवाद

अनुराग ठाकुर का राजनीतिक सफर
अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्तूबर 1974 को हमीरपुर के समीरपुर गांव में हुआ। अनुराग हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शीला देवी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्होने जालंधर के दोआब कॉलेज से बीए किया। पहली बार मई 2008 में भाजपा से लोकसभा के लिए चुने गए। संसदीय सीट हमीरपुर से अनुराग ठाकुर पिछले चार चुनाव लगातार जीते हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। जनवरी 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भाजपा के पहले सांसद बने। अनुराग वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री हैं।  इससे पहले ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। 2010 में उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।

अपने-अपने बूथ पर सुक्खू और अनुराग रहे आगे
मुख्यमंत्री सुक्खू के बूथ भंवड़ा में अनुराग ठाकुर को 92 और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 524 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के भोरंज विस क्षेत्र के बूथ नंबर सात समीरपुर में भाजपा को 685 और कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 74 मत मिले हैं।  जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने 73469 मतों की लीड ली है। भाजपा को ऊना से 27119 और बिलासपुर से 26591 की लीड मिली है। हमीरपुर संसदीय सीट में हरोली विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य 16 विधानसभा क्षेत्रों में लीड हासिल की है। हरोली से कांग्रेस ने 1535 मतों की लीड हासिल करने में कामयाब हुए हैं। 

विधानसभा क्षेत्र         लीड
देहरा                      15317
जसवां परागपुर         9516
धर्मपुर                    11362
भोरंज                     15260
सुजानपुर                23853
हमीरपुर                16029
बड़सर                  16184
नादौन                   2143
चिंतपूर्णी               7931
गगरेट                 10944
हरोली                 -1535
ऊना                   425
कुटलैहड़             7819
झंडूता                12912
घुमारवीं              13753
बिलासपुर           11254
नयना देवी           5510

प्राथमिकताएं
अनुराग ने पांचवीं बार जीत पर जनता का आभार जताया है। भावुक, हर्षित और गर्वित महसूस कर रहा हूं। आशाओं और कर्तव्य को जि़म्मेदारी से पूरा करने का वचन व क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed