फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur farmer kashmir singh story farming of foreign plans

घर में उगाया नेपाल का रुद्राक्ष, अफगान का अंजीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

Mon, 28 May 2018 01:26 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 28 May 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur farmer kashmir singh story farming of foreign plans

खेतीबाड़ी और बागवानी का जुनून ऐसा कि देश-विदेश के दर्जनों फलदार पेड़, मसाले और औषधीय पौधे अपने बगीचे में ही उगाकर दिए। कई फल तो ऐसे हैं जो आपको हिमाचल में और कहीं मिलेंगे ही नहीं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान कश्मीर सिंह एक मिसाल बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन


वह अपनी आर्थिकी ही नहीं बढ़ा रहे, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। दूर-दूर से लोग उनके बगीचे को देखने आ रहे हैं।  सुजानपुर के गरोड़ू के रहने वाले कश्मीर सिंह ने अपने बगीचे में नेपाल का रुद्राक्ष और अफगानी अंजीर, मालदा और गुजरात का अलफांसो किस्म का आम, ओडिसा की मग, केरल का नारियल, काली मिर्च, सुपारी, कोलकाता का हींग और लौंग उगाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा असम की मसाला चाय, अर्जुन, अखरोट, कश्मीर का सेब, छोटी इलायची के अलावा कई फलदार पेड़ भी लगाए हैं।

बर्फ के टुकड़े रखते हैं सेब के पौधे की जड़ों में

Hamirpur farmer kashmir singh story farming of foreign plans

कश्मीर सिंह ने कई ठंडे राज्यों के फल-मसाले उगाए हैं। हमीरपुर में गर्मी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में उगने वाले पौधों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कश्मीर सिंह अपने बगीचे में लगाए कश्मीरी सेब के पौधों को गर्मी से बचाने और तापमान को कम करने के लिए बर्फ के टुकड़ों को जड़ों में रखते हैं।  

कैसे जुटाए देश-विदेश के पौधे- कश्मीर सिंह का कहना है कि वह और उसका बेटा दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। दिल्ली में विभिन्न राज्यों से आने वाले ट्रक चालक उनके संपर्क में हैं।

वे असम, केरल, गुजरात व कश्मीर समेत अन्य राज्यों से पौधों को मंगवाते रहते हैं। इसी तरह विदेशी पर्यटकों से भी संपर्क रहता है। कश्मीर सिंह ने कहा कि उसे बचपन से ही खेतीबाड़ी और बागवानी में गहरी रुचि है। 

विज्ञापन

क्या कहते हैं उद्यान विभाग के अधिकारी

Hamirpur farmer kashmir singh story farming of foreign plans

उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. आरके धीमान ने कहा कि कश्मीर सिंह ने सराहनीय कार्य किया है। अगर कोई नियमों के तहत 5 कनाल या इससे अधिक जमीन पर बागवानी करता है तो ही उसे विभाग की सुविधाएं दी जा सकती हैं।

कोई भी बागवान उद्यान विभाग के प्रसार अधिकारी और विशेषज्ञों से सलाह या सुविधा ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed