{"_id":"69282b254e1e435cc503977e","slug":"hamirpur-105-23-grams-of-chitta-recovered-from-two-youths-including-a-student-of-a-private-college-at-the-bu-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: निजी कॉलेज के विद्यार्थी सहित दो युवकों से बसस्टैंड में 105.23 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: निजी कॉलेज के विद्यार्थी सहित दो युवकों से बसस्टैंड में 105.23 ग्राम चिट्टा बरामद
Thu, 27 Nov 2025 04:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Nov 2025 04:13 PM IST
सार
हमीरपुर बसस्टैंड में सदर थाना पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने होशियारपुर से चिट्टा लेकर पहुंचे दो युवकों से बस से उतरते ही 105.23 ग्राम बरामद किया।
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बसस्टैंड में सदर थाना पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने होशियारपुर से चिट्टा लेकर पहुंचे दो युवकों से बस से उतरते ही 105.23 ग्राम बरामद किया। एक आरोपी युवक शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान रजत पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 2 नगर निगम हमीरपुर और आयुश पुत्र संजय कुमार निवासी गांव छयोही डाकघर पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। बरामद किए गए चिट्टे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन