फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Half the doctors of Chamiyana Hospital and IGMC are on leave since 30th.

Shimla News: चमियाना अस्पताल और आईजीएमसी के आधे डॉक्टर 30 से अवकाश पर

Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Half the doctors of Chamiyana Hospital and IGMC are on leave since 30th.
सर्दियों के अवकाश का दूसरा चरण 30 जनवरी से 8 मार्च तक चलेगा, पहले से छुट्टी पर गए डॉक्टर 29 को ड्यूटी पर लौटेंगे
विज्ञापन

सीनियर रेजिडेंट के अवकाश 22 से पहले हो चुके हैं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और आईजीएमसी शिमला के पहले चरण में सर्दियों के अवकाश पर गए आधे चिकित्सक वीरवार (29 जनवरी) को ड्यूटी पर लौट आएंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण में 30 जनवरी से 8 मार्च तक अवकाश पर जाने वाले आधे चिकित्सक कार्यभार ज्वाइन करने वाले चिकित्सकों को 29 जनवरी को सौंप देंगे और छुट्टी पर जाएंगे।

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का दूसरे चरण का शीतकालीन अवकाश 22 जनवरी से पहले शुरू हो चुका है, जो बीस फरवरी तक चलेगा। चमियाना अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी किए दो चरणों के शीतकालीन अवकाश के शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण में अवकाश पर जाने वाले फैकल्टी सदस्य डॉक्टरों में कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. यशवंत वर्मा शामिल होंगे। कार्डियोलॉजी विभाग से डाॅ. संजीव असोत्रा, डाॅ. राजेश शर्मा, डाॅ. मीना राणा, डाॅ. प्रीतम सिंह, सीटीवीएस से डॉ. अजय चौहान, डॉ. कविता गुलेरिया और डॉ. प्रवीण धौल्टा अवकाश पर जा रहे हैं। एंडोक्रिनोलॉजी विभाग से डाॅ. मनीष कुमार ठाकुर, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग से डाॅ. विशाल बौध, डाॅ. राजेश शर्मा, न्यूरोलॉजी विभाग से डॉ. विनीत तन्वर, प्लास्टिग सर्जरी विभाग से डॉ. नीतिन कश्यप, डाॅ. निपुन शर्मा, यूरोलॉजी से डॉ. पंपोश रैना, डाॅ. कैलाश चंद्र और डाॅ. मनोज शर्मा छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) से भी 30 जनवरी से दूसरे चरण में डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। इनमें चर्म रोग विभाग से डाॅ. जीके वर्मा, डाॅ. रेणु रत्न, डॉ. मीना चौहान, डाॅ. नीता नेगी, ईएनटी से डाॅ. जगदीप ठाकुर, डॉ. ईशान चौहान, फोरेंसिक मेडिसिन से डाॅ. एके शर्मा, डाॅ. ध्रुव गुप्ता, मेडिसिन से डाॅ. लक्ष्मी नंद, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विमल भारती, डॉ. विकास शर्मा, डाॅ. उष्येंद्र शर्मा अवकाश पर रहेंगे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डाॅ. संतवाना वर्मा, डाॅ. विनिता शर्मा, डाॅ. विनोद मेहता, डाॅ. गरिमा शर्मा, नेत्र रोग विभाग से डाॅ. विनोद कश्यप, डॉ. प्रवीण पंवर, डॉ. आरती सरीन, डॉ. दीप्ति परमार, डॉ. मनदीप तोमर और ऑर्थोपेडिक्स विभाग से डाॅ. विनीत अग्रवाल, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. सचिन सूद, डॉ. मनीश शर्मा, डॉ. अंकुश कुमार भी अवकाश पर जाएंगे। एनाटॉमी विभाग से डॉ. अनुज प्रताप, डॉ. कुनाल चावला, डॉ. नमृता गुलेरी, डॉ. अंजू डोगरा, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. दारा सिंह, डाॅ. रमेश कुमार, डॉ. कार्तिक सयाल, डॉ. श्वेता महाजन, डॉ. सोनम नोरबु, डॉ. अरविंद सेठी, डॉ. अंकिता चंदेल, डॉ. सबिना भोयल, डॉ. विवेक कौशल पुरस्कृत होंगे। बायोकेमिस्ट्री विभाग से डाॅ. जगजीत सिंह चाहल, डाॅ. छवि काबरा, ब्लड बैंक से डाॅ. गुरप्रीत कौर, कम्यूनिटी मेडिसिन से डाॅ. अनमोल गुप्ता, डॉ. बलराज सिंह, डॉ. अंजलि महाजन और डाॅ. प्रेम लाल छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल रोग और सर्जरी विभाग में यह अवकाश पर
आईजीएमसी में बाल रोग विभाग से डॉ. मंगला, डाॅ. राजेेंद्र सिंह, डॉ. जिया लाल, डॉ. विपन रोच, डाॅ. चंपा पंवर, मनोग विभाग से डाॅ. देवेश शर्मा, डॉ. सुमन लता, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग से डाॅ. मलय सरकार, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुरभी जग्गी, रेडियोलॉजी विभाग से डाॅ. अनुपम जोबटा, डॉ. नीति अग्रवाल, डॉ. सुरेश ठाकुर, डॉ. शिखा सूद, डाॅ. मुकेश सूर्या, डॉ. रोहित डॉ. अजय आहलुवालिया अवकाश पर रहेंगे। सर्जरी विभाग से अवकाश पर रहने वालों में फैकल्टी सदस्य कंसल्टेंट चिकित्सकों में डॉ. पुनीत महाजन,डाॅ. बलवंत नेगी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कपिल नेगी, डॉ. नमित राठौर, डॉ. संदीप राजटा, डॉ. अमित ममैनरा, डाॅ, सोहिल चौहान शामिल हैं। पैथोलॉजी विभाग से डाॅ. नीलम शर्मा, डाॅ. अर्चना गुलाटी, डॉ. सरिता असोतरा, डाॅ. दिग्विजय सिंह, डाॅ. सिमरजोत कौर, डाॅ. निधि रैना और डॉ. ममता ठाकुर भी छुट्टी पर रहेंगे।


यह डॉक्टर भी अवकाश पर
रेडियोथैरेपी विभाग (कैंसर विभाग) से डॉ. विकास, डाॅ. सिद्धार्थ वत्स, डाॅ. ललित सी कांत, डाॅ. सुनील शर्मा, डाॅ. विकास सूद अवकाश पर रहेंगे। कमला नेहरू अस्पताल के ओबीजी विभाग से डॉ. रीता मित्तल, डाॅ. कल्पना नेगी, डाॅ. सुमन ठाकुर, डॉ. गीतिका गुप्ता, डॉ. सुभाष चौहान, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. रागेश्वर ज्योति, डॉ. उषा जस्टा 30 जनवरी से आठ मार्च तक शीतकालीन अवकाश रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article