फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Half a dozen slums burnt to ashes in Bhavarna kangra, people scared of explosion

kangra News: भवारना में आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख, धमाके से सहमे लोग

Sat, 26 Aug 2023 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 10:19 PM IST
सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन में करीब आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Half a dozen slums burnt to ashes in Bhavarna kangra, people scared of explosion
भवारना में झुग्गियां जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन में करीब आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही पालमपुर से अग्निशमन विभाग व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार भवारना बाजार के पास सामुदायिक भवन के पास राजस्थानी झुग्गियां में आग लग गई। आग लगने से पहले यहां एक बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल गए। धमाके के बाद झुग्गियों में आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग व पुलिस को दी। इसके बाद पालमपुर से अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि करीब छह झुग्गियों को आग से नहीं बचाया जा सकता। गनीमत रही कि आग की भेंट चढ़ी झुग्गियां खाली थीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। झुग्गियों में रहने वाले राजस्थान के लोग इन दिनों अपने घर गए हुए हैं। धमाका किस वजह से हुआ, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, थाना प्रभारी केहर सिंह ने कहा कि आग से करीब आधा दर्जन झुग्गियां जली हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed