फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Half a dozen rivers and ravines will be channelized: Mahendra

आधा दर्जन नदियों और खड्डों का होगा तटीयकरण: महेंद्र

Sun, 16 Aug 2020 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Aug 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen rivers and ravines will be channelized: Mahendra
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

 कोरोना के खतरे के बीच ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जो क्षेत्र एडीबी और जेजेएम योजना के तहत कवर नहीं होंगे, उन क्षेत्रों को ब्रिक्स योजना के तहत कवर किया जाएगा। प्रदेश की विभिन्न नदियों के तटीयकरण के लिए पांवटा की पब्बर नदी पर 190 करोड़, यमुना नदी के लिए 250 करोड़, कांगड़ा की नकेर खड्ड के तटीयकरण के लिए 231 करोड़, सीर खड्ड के लिए 160 करोड़, मंडी की सकरैण खड्ड के लिए 145 करोड़, रेणुका बांध के लिए 6800 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


प्रदेश के हर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रथम चरण में 111 परियोजनाओं के लिए सवा सौ करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। 367 करोड़ खर्च कर प्रदेश की 14 अन्य योजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अगले चरण में 101 योजनाओं के निर्माण पर 800 करोड़ खर्च किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


धारा-118 के मामलों को ऑनलाइन दी जाएगी मंजूरी
महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में हजारों ऐसे परिवार हैं, जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से उन्हें शहरी क्षेत्रों में दो विस्वा और ग्रामीण क्षेत्रों में 3 विस्वा जमीन देने पर विचार किया जा रहा है। धारा-118 की पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अलावा राजस्व विभाग में सुधारीकरण की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1700 करोड़ से हर घर को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए  4500 करोड़ की पेयजल योजना केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी थी। इसमें प्रथम चरण में 1700 करोड़ पूरे प्रदेश में खर्च कर पेयजल की समस्या को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed