फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hair oil and desi ghee will be supply in ration dipo in himachal pradesh

Himachal News: राशन डिपुओं में अब सस्ता हेयर ऑयल और देसी घी भी मिलेगा, तीन कंपनियों का चयन

Mon, 03 Jul 2023 10:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jul 2023 10:16 AM IST
सार

गोदरेज कंपनी डिपुओं में शैंपू व साबुन, बजाज कंपनी इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद, ब्लैड और बंगे कंपनी सोयाबीन तेल, घी और अन्य सामान की आपूर्ति करेगी।

विज्ञापन
Hair oil and desi ghee will be supply in ration dipo in himachal pradesh
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में बाजार मूल्य से कम दरों पर हेयर ऑयल और देशी घी उपलब्ध होगा। डिपुओं में सस्ते सामान की आपूर्ति के लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने तीन कंपनियां चुनी हैं। निगम इन कंपनियों के साथ एमओयू साइन करेगा। ये कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की आपूर्ति भी करेंगी। बाजार मूल्य से यह सामान 10 फीसदी तक सस्ता होगा। निगम के इस फैसले से प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को फायदा होगा। इससे निगम की भी आय बढ़ेगी।

विज्ञापन


गोदरेज कंपनी डिपुओं में शैंपू व साबुन, बजाज कंपनी इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद, ब्लैड और बंगे कंपनी सोयाबीन तेल, घी और अन्य सामान की आपूर्ति करेगी। अभी राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर चार में से तीन दालें (मलका, माश, दाल चना और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। उल्लेखनीय है कि अभी निगम की ओर से डाबर कंपनी का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। टाटा की चाय भी उपभोक्ता डिपुओं से ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। डिपुओं में उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य से कम दरों पर सामान उपलब्ध कराया जाना है। - राजेश्वर गोयल, प्रबंध निदेशक, खाद्य आपूर्ति निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed