फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hailstorm Forecast for Himachal.

लू ने किया बेहाल, पारा 42 पार, कल तूफान आने की चेतावनी

Tue, 06 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm Forecast for Himachal.

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सोमवार को लू चली। पारा चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, धर्मशाला में 34.8 और शिमला में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तूफान आने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


बीते दो दिनों से प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला समेत पूरे हिमाचल में पारा चरम पर

Hailstorm Forecast for Himachal.

सोमवार को इन क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ अब प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। सोमवार को राजधानी शिमला में दिन भर तेज धूप खिली रही।

बढ़े पारे ने लोगों के खूब पसीने निकाले। सोमवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 37.0, सुंदरनगर में 37.3, नाहन में 37.2, सोलन में 35.5, कांगड़ा मे 40.4, हमीरपुर में 40.3, बिलासपुर में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शिमला में 21 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
राजधानी में न्यूनतम तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 21.5 रिकार्ड किया गया। इस सीजन का यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा।

हिल्स क्वीन में अब रात के समय भी गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई है। ऊना में न्यूनतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 28.6, नाहन में 27.3, सोलन में 20.5 और धर्मशाला में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed