{"_id":"663cebc03a58d1fa97033b3d","slug":"hail-fell-along-with-rain-during-rcb-punjab-match-in-dharamshala-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: आरसीबी-पंजाब के मैच में बारिश के साथ गिरे ओले, फिर भी दर्शकों में कम नहीं हुआ उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: आरसीबी-पंजाब के मैच में बारिश के साथ गिरे ओले, फिर भी दर्शकों में कम नहीं हुआ उत्साह
Thu, 09 May 2024 09:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 May 2024 09:01 PM IST
सार
बारिश 8.20 बजे शुरू होने के साथ ही ओले भी गिरने लगे। बारिश के चलते ग्राउंड स्टाफ ने पिच को कवर कर दिया। वहीं मैच देखने पहुंचे दर्शक बारिश और ओलावृष्टि के बीच स्टैंड पर ही डटे रहे।
विज्ञापन
धर्मशाला में ओलावृष्टि
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान बारिश के साथ ओले गिरने लगे। आरसीबी की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो 10वां ओवर खत्म होते ही धर्मशाला स्टेडियम में बारिश शुरू हो गई। इसके चलते मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। मैदान को कवर से ढक दिया गया। वहीं बारिश के बीच धर्मशाला में ओलावृष्टि भी शुरू हो गई, जोकि काफी देर तक जारी रही।
विज्ञापन
इसी दौरान स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शक भी बारिश के बीच भीगते नजर आए। बारिश 8.20 बजे शुरू होने के साथ ही ओले भी गिरने लगे। बारिश के चलते ग्राउंड स्टाफ ने पिच को कवर कर दिया। वहीं मैच देखने पहुंचे दर्शक बारिश और ओलावृष्टि के बीच स्टैंड पर ही डटे रहे। करीब 20 मिनट के बाद मैदान से जैसे ही कवर हटाने शुरू किए तो दर्शक भी खुश हो गए।
विज्ञापन